Heroes of War: WW2 Idle RPG एक रणनीति-आधारित गेम है, जो निष्क्रिय आरपीजी की खेलविधि से युक्त है और आपको द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित रोमांचक लड़ाइयों में पूरी तरह से तल्लीन कर देता है। सर्वोत्तम टैंकों को अनलॉक कर और ढेर सारे सैनिकों को तैनात करते हुए आप इसके प्रत्येक गेम में दुश्मन को घेर सकते हैं और अंततः विजय प्राप्त कर सकते हैं।
सर्वोत्तम संसाधनों का उपयोग करें
Heroes of War: WW2 Idle RPG में आपको एक बड़ा युद्ध क्षेत्र मिलेगा जहाँ आप अपनी सर्वोत्तम रणनीतियों को क्रियान्वित कर सकते हैं। आप युद्ध में सैनिकों को जोड़ने के लिए इसके इंटरफ़ेस के निचले हिस्से में उपलब्ध आइटम कार्ड पर टैप कर सकते हैं। इस तरह आप थोड़ा-थोड़ा करके अलग-अलग टैंकों और सैनिकों को ड्रैग करते हुए युद्ध के मैदान में ला सकते हैं, जहां वे आपके दुश्मनों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाने के लिए लड़ेंगे। साथ ही, आप अपनी सेना में जोड़े गए प्रत्येक वाहन की राष्ट्रीयता को भी एक नज़र में पहचान सकते हैं।
टाइमर पर ध्यान दें
Heroes of War: WW2 Idle RPG में आप कुछ ही सेकंड में ही अपनी पहली कुछ लड़ाइयों को समाप्त कर सकते हैं। हालाँकि, जैसे-जैसे दुश्मन की शक्ति बढ़ती जाती है, आपको टाइमर के शून्य तक पहुंचने से पहले अपने विरोधियों को हराने के लिए शीघ्रता बरतनी होगी। इस अर्थ में, आपको अपने विरोधियों की अवस्थिति पर ध्यान देना होगा, उनके आधार तक पहुंचने की कोशिश करनी होगी और कम दुश्मनों वाले क्षेत्रों का लाभ उठाना होगा।
यूरोप के पूरे महाद्वीप पर नियंत्रण
जैसे ही आप लड़ाई जीत जाते हैं, Heroes of War: WW2 Idle RPG आपको यूरोप भर में यात्रा करने और कई अलग-अलग क्षेत्रों पर विजय प्राप्त करने की सुविधा मिल जाती है। प्रत्येक पीवीपी में विजय हासिल करने पर आप दुनिया की सबसे मजबूत सशस्त्र सेनाओं को उखाड़ फेंकने की अपनी क्षमता को थोड़ा और सुदृढ़ कर लेते हैं।
Android के लिए बने Heroes of War: WW2 Idle RPG APK को डाउनलोड करें और द्वितीय विश्व युद्ध में शक्तिशाली सेनाओं के खिलाफ गतिशील लड़ाई लड़ने के अनुभव का आनंद उठाएँ। जब तक आप पूरे यूरोपीय महाद्वीप पर नियंत्रण हासिल नहीं कर लेते, तब तक अपने विरोधियों के खिलाफ मिसाइलें लॉन्च करते रहने के लिए सर्वश्रेष्ठ टैंकों और लड़ाकू विमानों को अनलॉक करें।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 8.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
सबसे अच्छा खेल
नमस्ते
पहले इसे आजमाएं
शानदार खेल 😁
अच्छा खेल
बहुत दिलचस्प